8वीं के छात्र ने मौत को लगाया गले, बार-बार फेल होने से था परेशान

0
64

भोपाल: बार-बार फेल होने से परेशान होकर 8वीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई इस घटना से परिजन सदमे में है। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने बार-बार परीक्षा में फेल होने से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब परिजन काम करके घर लौटे।

ये भी पढ़ें- instagram पर दोस्ती कर नाबालिग से जबरन की शादी, दो महीने तक करता रहा दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक़, मृतक साहिल पटेल 8वीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार सुबह हर रोज की तरह उसके मम्मी-पापा काम पर चले गए। साहिल घर पर अकेला था। शाम करीब छह बजे वो लोग घर लौटे तो उन्हें कोई नहीं दिखा। आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो साहिल फंदे से लटका हुआ था। पिता ने तुरंत ही पुलिस को जानकारी दी। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें- चुनावी रंजिश में कार से कुचलकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

साहिल के रिश्तेदारों ने बताया कि वह पढ़ने कमजोर था। इसी को लेकर वह तनाव में रहता था।पुलिस को मौके पर साहिल के पास से एक पेज पर चार-पांच लाइन लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने पढ़ने में कमजोर होने का जिक्र किया है। इसके साथ ही लिखा कि वह बार-बार एग्जाम में फेल होने से परेशान होकर जा रहा हूं। माता-पिता हमेशा उसे हौंसला देते रहते थे लेकिन वह नहीं समझा।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here