गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में शराब के नशे में एक शिक्षक ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। फिर थाने जाकर सरेंडर कर दिया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिससे गुस्से में आकर उसने वारदात को अंजाम दिया। शिक्षक को इसका कोई पछतावा नहीं है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- 8वीं के छात्र ने मौत को लगाया गले, बार-बार फेल होने से था परेशान
पुलिस ने बताया कि डोमनकांत ध्रुव सरकारी स्कूल में टीचर है और उसकी पत्नी मीना ध्रुव टीचर थी। दोनों का 10 साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। सूल की छुट्टियां लगने पर दोनों बच्चे अपनी नानी के घर गए थे। डोमनकांत और मीना की भी छुट्टियां लग गई है, ऐसे में दोनों घर पर ही थे। डोमनकांत शराब पीने का आदी है। वह शुक्रवार को शराब पीकर घर पहुंचा।
ये भी पढ़ें- instagram पर दोस्ती कर नाबालिग से जबरन की शादी, दो महीने तक करता रहा दुष्कर्म
शराब के नशे में वह पत्नी मीना से विवाद करने लगा। पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ा कि डोमनकांत ने मीना पर रॉड से हमला कर दिया। इससे पत्नी मीना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पूरे घर में खून बिखर गया। लहूलुहान लाश को कमरे में ही छोड़कर आरोपी थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या की बात कबूल कर सरेंडर कर दिया।
ये भी पढ़ें- चुनावी रंजिश में कार से कुचलकर हत्या, CCTV में कैद वारदात
जानकारी मिलते ही पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और घर को सीलबंद कर दिया। आज शनिवार को फिर से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। मीना के परिजनों का आरोप है कि डोमनकांत पत्नी को प्रताड़ित करता था। वह नशे में अक्सर बेटी के साथ मारपीट करता रहता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।