ABVP का पूर्व मंत्री गिरफ्तार, युवती को पत्नी बनाकर तीन साल तक किया दुष्कर्म

0
265

जबलपुरः 20 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व महानगर मंत्री शुभांग गोटिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला पुलिस दावा कर रही है कि उन्होनें शुभांग को गिरफ्तार किया है, जबकि शुभांग का कहना है कि उसने खुद थाने में सरेंछर किया है। तीन महीनें से फरार शुभांग पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम रखा था।

ये भी पढ़ें- सुरक्षा गार्ड ने सुपरवाइजर को मारी गोली, वेतन को लेकर हुआ था विवाद

दरअसल, 21 जून को जबलपुर की 20 वर्षीय छाात्रा ने पुलिस में शुभांग के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। उसने बताया था कि 2018 में जब वह काॅलेज में पढ़ाई कर रही थी, तब उसकी मुलाकात 25 साल के शुभांग गोटिया से हुई। उस समय शुभांग एबीवीपी के महानगर मंत्री पद पर था।

ये भी पढ़ें- जबलपुर में नकली नोट खपा रहा था युवक, 10 हजार रूपये के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

छात्रा ने पुलिस को बताया कि शुरूआती दोस्ती के बाद मामला प्यार में बदल गया। कई बार दोनों साथ में घूमने भी गए। एक दिन शुभांग ने उसकी मांग में सिंदूर भरते हुए कहा कि अब वह उसकी पत्नी है। इसके बाद उसने कई बार छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस साल की शरूआत में जब युवती ने उससे शादी की बात की तो वह मुकर गया।

ये भी पढ़ें- गोरखपुर पुलिस ने की कानपुर के प्रॉपर्टी व्यवसायी की हत्या, FIR नहीं करने के लिए मृतक की पत्नी को मना रहे अधिकारी

शुभांग ने उससे कहा कि वह सब ढोंग था। इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। युवती की शिकायत के बाद से ही शुभांग फरार था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसने बताया कि उसने जबलपुर सहित नागपुर में फरारी काटी है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर उसकी रिमांड मांग सकती है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here