मुंबई पुलिस की टीम पर हमला,आरोपी को पकड़ने इंदौर आयी थी।

0
91
  1. इंदौर में जालसाज को पकड़ने आई मुंबई पुलिस पर जालसाज और उसके घर वालों द्वारा हमला कर देने का मामला सामने आया है।हमला करने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। मुंबई पुलिस ने इंदौर के तिलक नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दरअसल मुंबई पुलिस टीम के नायक देवेंद्र और थानेदार बाल्मीकि शिंदे और आरक्षक वनवे जालसाजी के आरोपी को पकड़ने के लिए इंदौर आए थे। तीनों वृंदावन गार्डन सोसाइटी पहुंचे और आरोपी विक्रम सुघानी के घर के बाहर खड़े हो गए ।विक्रम जैसे ही घर से निकला तो तीनों ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगाई ।लेकिन वह स्कूटी स्टार्ट कर भागने लगा। तभी उसके घर के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और पुलिस के साथ झूमाझटकी कर मारपीट की। मुंबई पुलिस की शिकायत पर इंदौर के तिलक नगर थाना पुलिस ने विक्रम और उसके घर वालों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here