10वीं की छात्रा से ऑटो चालक ने किया रेप, दी जान से मारने की धमकी

0
83

भोपाल: मध्यप्रदेश के भोपाल में ऑटो चालाक ने 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म किया। कोचिंग जा रही छात्रा को ऑटो चालक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और होटल ले जाकर उसके साथ गंदी हरकत की। बाद में उसे घर के नजदीक छोड़कर चला गया। घटना के बाद छात्रा गुमसुम रहने लगी। परिजनों ने उससे कारण पूछा तो उसने पूरी बात बताई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- रूम हीटर लगाकर सो गया कपल, दम घुटने से मौत

जानकारी के मुताबिक़, 16 साल की किशोरी 10वीं की छात्रा है। हर दिन की तरह 10 दिसंबर को भी वह शाम पांच बजे कोचिंग जा रही थी। सुभाष नगर रेलवे फाटक के पास उसे कॉलोनी के रहने वाले ऑटो चालाक अल्तमस ने रोका और घूमने चलने के लिए कहा। वह गूमाने के बहाने छात्रा को अपने साथ ले गया और होटल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। फिर रात करीब 8 बजे उसे घर के नजदीक छोड़कर चला गया।

ये भी पढ़ें- नाचते हुए मंच पर गिरी महिला, हार्ट अटैक से मौत

घटना के बाद से छात्रा घर में गुमसुम रहने लगी। कई दिन से लगातार बेटी काे गुमसुम देख, मां ने शुक्रवार को उससे कारण पूछा। छात्रा ने पूछताछ में मां को बताया कि अल्तमस ने उसके साथ गलत काम किया है। इसके बाद मां , बेटी को लेकर ऐशबाग थाने पहुंची। यहां घटना के बारे में बताया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर अल्तमस के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें-  नाचते हुए मंच पर गिरी महिला, हार्ट अटैक से मौत

छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसका पिछले चार माह से पीछा कर रहा था। वह कोचिंग के लिए जब भी निकलती थी तो आरोपी उसका पीछा करते हुए आता था। 10 दिसंबर को भी आरोपी उसका पीछा करते हुए सुभाष फाटक तक पहुंचा। यहां से वह बहला-फुसला कर उसे आनंद नगर लेकर गया। छात्रा ने जब रेप का विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दी।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here