बड़ा गुंडा बनने के लिए कर दी दोस्त की हत्या, हाथ जोड़कर करता रहा विनती

0
111

भोपाल: बड़ा गुंडा बनने के लिए एक बदमाश ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। दोस्त शाहरुख़ बदमाश फैजान उर्फ़ मूंगफली से हाथ जोड़कर कहता रहा कि, ‘गरीबों को मत सताया करो’। इस पर फैजान से उससे कहा कि, उसे इलाके का बड़ा गुंडा बनना है, इसके लिए वह उसकी हत्या करेगा और उसके सीने में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने बदमाश मूंगफली और उसके साथी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- जादू-टोने के शक में तीन साल के मासूम को बनाया शिकार, बोरी में बंद मिला था शव

नारिलखेड़ा शारदा नगर में रहने वाला शाहरुख उर्फ RTO वाहन चलाता था। उसका नाम गुंडा सूची में है। गुरुवार रात करीब 11 बजे उसके दोस्त जावेद ने फोन कर उसे घर से बाहर मिलने के लिए बुलाया। वह घर से करीब 100 मीटर दूर उससे मिलने पहुंचा। जावेद अपने साथी फैजान उर्फ मूंगफली के साथ वहां मौजूद था।

ये भी पढ़ें- जंक फ़ूड का सच! आपकी सेहत से खिलवाड़ कर रहे McDonald’s, Domino’s जैसे आउटलेट्स

तीनों महीनेभर पहले एक अन्य युवक पर तलवार से किए गए हमले को लेकर बात करने लगे। इसी बीच शाहरुख फैजान से हाथ जोड़कर बोला कि, गरीबों को मत सताया करो। इस पर फैजान ने उसे धमकाया कि, उसे इलाके का बड़ा गुंडा बनना है। हम तुम्हारी हत्या करेंगे। शाहरुख़ इस बात को मजाक समझता रहा और फैजान ने चाकू निकालकर उसके सीने में घोंप दिया।

ये भी पढ़ें- ‘गर्लफ्रेंड की शादी मत होने देना’, दोस्तों को वीडियो भेजकर युवक ने लगा ली फांसी

हमले के दौरान जावेद उसका हाथ पकड़े रखा। शाहरुख का छोटा भाई जैद उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर सूचना के बाद पुलिस ने फैजान को उसके ससुराल से गिरफ्तार किया जबकि जावेद इलाके में छिपा मिला। दोनों ने पुलिस की पूछताछ में जुर्म कबूल लिया है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here