गोवा में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, टीवी एक्ट्रेस गिरफ्तार

0
437

गोवा: गोवा क्राइम ब्रांच ने पणजी के पास संगोलदा गांव में सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने लड़कियों की सप्लाई करने वाले एक दलाल और एक टीवी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गोवा क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने इस बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है, इसमें एक टीवी एक्ट्रेस के साथ 2 और महिलाओं को मौके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार की गईं 2 महिलाएं मुंबई की रहने वाली हैं। इसके अलावा दूसरी लड़कियां हैदराबाद की रहने वाली हैं।

पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच को हाफिज सैयद बिलाल नाम के व्यक्ति के बारे में सैक्स रैकट में शामिल होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद क्राइम ब्रांच टीम ने इसका खुलासा करने के लिए एक जाल बिछाया। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की जांच में पता चला कि आरोपी ने संगोलदा गांव के पास 50 हजार रुपये के भुगतान पर महिलाओं का सौदा तय किया था। जब वह महिलाओं को साथ लेकर मौके पर पहुंचा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here