संपत्ति विवाद में गांव के दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष,हमले में 4 लोग हुए घायल,पीड़ित पक्ष पहुँचा कमिश्नर ऑफिस।

0
57
Podcast
Podcast
संपत्ति विवाद में गांव के दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष,हमले में 4 लोग हुए घायल,पीड़ित पक्ष पहुँचा कमिश्नर ऑफिस।
/

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के रेवती गांव में दो पक्षों में जमकर विवाद हो जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सम्पत्ति को लेकर यह विवाद हुआ था। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। जिसमें 4 लोग घायल हो गए घायल आज न्याय की आस में कमिश्नर कार्यालय पहुंचे।

 

दरअसल मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के रेवती गांव का है।यहां के रहने वाले प्रेम मालवीय का संपत्ति को लेकर अपने ही परिजन से विवाद चल रहा है।सम्पत्ति को लेकर पहले भी इन लोगों का विवाद हो चुका है लेकिन तब मामला शांत हो गया था।कल देर शाम शुभम,राज, लोकेश और रमेश सिसोदिया ने प्रेम मालवीय पर हमला कर दिया। बीच बचाव में आए ओमप्रकाश ललित व एक महिला किरण गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिसमें एक युवक के दोनों हाथ टूट गए है।फिलहाल पीड़ित लोग न्याय की आस में कमिश्नर से मिलने पहुंचे।घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here