पिता ने शराब पीने से मना किया, बेटे ने कर दिया जानलेवा हमला

0
37

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बेटे ने अपने पिता पर धारदार हथियार से बुरी तरह हमला कर दिया। पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने अपने बेटे को शराब पीने से मना किया था। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नशे में धुत बेटा अभी भी घर में बेसुध हालत में पड़ा हुआ है। घटना कोरबा की है।

ये भी पढ़ें- इंदौर की फर्म पर CBI का छापा, बैंक से की करोड़ों की हेराफेरी

जानकारी के मुताबिक, बालको के केसलपुर निवासी 65 साल राम सिंह खेती किसानी का काम करते है। सुबह वह खेत पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनका बड़ा बेटा पवन शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा। उसे इस तरह देख राम सिंह ने शराब पीने से मना किया। इसको लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें- इंटरनेशनल एडवाइजरी कंपनी के दो कर्मचारी गिरफ्तार, विदेशी मुद्रा में निवेश के नाम पर करते थे ठगी

बात इतनी बढ़ गई कि पवन ने पिता पर धारदार हथियार से वार कर दिया। सिर पर हुए अचानक हमले से राम सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। राम सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here