हैवानियत की हदे पार, बछड़े के साथ दुष्कर्म

0
151

अनुपपुर: मध्यप्रदेश के अनुपपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसमें इंसान इतना वहशी बन गया कि अब इंसानों को तो अपनी हवस का शिकार बनाना उसके लिए आम बात हो गई है बल्कि यहां पर एक हैवान ने अपनी हवस मिटाने के लिए जानवर को भी नही छोड़ा। यहां एक गाय के बछड़े के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया है। बछड़े के मालिक परिवार से ही एक युवक ने इस कुकृत्य को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें- इंदौर के टिम्बर मार्केट में भीषण आग, खाली कराए गए आसपास के घर

घटना अमरकंटक थाना क्षेत्र की है। यहां के रहने वाले पूरन ने शिकायत दर्ज कराई कि रात में उसके बड़े भाई का लड़का बिन्नू बछिया के साथ गलत काम करते हुए पकड़ा गया। उसने बछिया के पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब चाचा ने उसे यह करते देख लिया तो वह वहां से भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने 377 धारा के तहत अपराध दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here