रामदेवा से लौट रहा क्रूजर ट्रक से भिड़ा, पांच श्रद्धालुओं की मौत

0
104

सीकर: राजस्थान में रामदेवरा से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही बस ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसा कितना भीषण था, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भिड़ंत के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- छात्रा से बनवाए न्यूड वीडियो, फिर कर दिए वायरल

जानकारी के अनुसार क्रूजर सवार सभी यात्री रामदेवरा दर्शन के लिए आए थे। गुरुवार को दर्शन कर यह रींगस की तरफ जा रहे थे, तभी सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक से भिड़ंत होते ही क्रूजर के परखच्चे उड़ गए। इनमें बैठे यात्री बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रूजर से लोगों को बहर निकाला। इनमें से पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें-  फर्जी SDM बन मांगती थी रंगदारी, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

हाईवे पर जहां हादसा हुआ, वहां अंधेरा था। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों की टीम को भी समझ में नहीं आया। क्रूजर में फंसे शवों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किसी तरह से घायलों-मृतकों को बाहर निकालना गया। मृतकों में 7 साल का बच्चा भी शामिल है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here