BJD सांसद पर दहेज़ प्रताड़ना का आरोप, भोपाल में दर्ज हुई शिकायत

0
589

भोपाल, ओडिशा के कटक से सांसद भर्तृहरि महताब के खिलाफ दहेज़ प्राद्ना का मामला दर्ज हुआ है। उनकी बहू साक्षी ने भोपाल में सांसद भर्तृहरि महताब, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साक्षी की शादी ओडिशा के बीजू जनता दल के सांसद के बेटे लोकरंजन से दिसंबर 2016 में हुई थी।

ये भी पढ़ें- चुनरी का झूला बना फंदा, खेल-खेल में गई सात साल के मासूम की जान

एएसपी अंकित जयसवाल ने बताया कि पीड़िता की शादी साल 2016 में कटक से सांसद भर्तृहरि महताब के बेटे लोकरंजन से हुई थी। पीड़िता ने दावा किया कि शादी में उसके पिता ने करीब ढाई करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए थे। शादी के कुछ माह बाद पति लोकरंजन और सास-ससुर उसे प्रताड़ित करने लगे।

ये भी पढ़ें- डॉक्टर से 10 लाख रुपये का टेरर टैक्स मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

तंग आकर साक्षी अपने पिता के घर आकर रहने लगी। मामला कोर्ट तक पहुंचा, तो कोर्ट ने लोकरंजन को पत्नी को साथ रखने के निर्देश दिए. साक्षी का कहना है कि इसके बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे रखने को राजी नहीं हुए. वहीं साल 2018 में वो नई दिल्ली स्थित एबी-94 शाहजहां रोड पर रहने गई. वहां उसे घर से भगा दिया गया. सास-ससुर ने दरवाजे तक नहीं खोले।

ये भी पढ़ें- इंदौर के चंदन नगर में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, घर के बाहर पानी ढोलने को लेकर हुआ था विवाद

इसके बाद साक्षी फिर से वापस भोपाल आ गई। काफी दिनों तक इंतजार के बाद भी जब ससुराल पक्ष से उसे मदद की उम्मीद नहीं दिखी तो महिला थाना भोपाल में शिकायत कर दी। जांच के बाद लोकरंजन, सास महाश्वेता, ससुर भर्तृहरि महताब के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here