धनकुबेर निकला SDO! 4 करोड़ का बंगला, 75 बीघा जमीन, कई फ्लैट, दुकान के दस्तावेज बरामद

0
1009

ग्वालियर: लोक निर्माण विभाग के SDO रवींद्र सिंह कुशवाह के घर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ विभाग ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल एसडीओ करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला है। एसडीओ जिस घर में रहता है उसकी अनुमानित कीमत ही 4 करोड़ बताई जा रही है। इतना ही नहीं एसडीओ के पास से 75 बीघा जमीन और तीन फ्लैट, प्लाट और दुकानों के कागजात भी बरामद हुए हैं।

दरअसल, EOW को एसडीओ के खिलाफ गोपनीय शिकायत मिली थी, ज्सिमें कहा गया था कि SDO ने काफी बेनामी संपत्ति अर्जित कर रखी है। इस शिकायत के आधार पर EOW की टीम ने SDO रवीन्द्र कुशवाह के ग्वालियर स्थित घर पर छापेमारी की। इस छापेमारी में SDO के करोड़पति होने का खुलासा हुआ।

PWD SDO ग्वालियर की पॉश टाउनशिप में रहता है। EOW अफसरों ने कुशवाह 3 लाख 70 हजार की नकदी जब्त की। इसके अलावा 5 किलो चांदी और 250 ग्राम सोना मिला है। इसके अलावा डबरा क्षेत्र के समुदन, बिलौआ और बड़ी अकबई में 75 बीघा से अधिक की खेती की जमीन खरीदी है। ग्वालियर में PHE कॉलोनी में प्लॉट खरीदा है। बसंत कुंज में दो फ्लैट बुक कराए। गुड़ागुडी के नाका पर प्लॉट है। डबरा के बालाजी कॉम्प्लेक्स में दुकानें भी खरीदी हैं। इसके अलावा भोपाल में फ्लैट खरीदे हैं।

ईओडब्ल्यू की जांच अभी जारी है। अभी तक की जांच में करीब 20 करोड़ की संपत्ति का पता चला है। ईओडब्लू के डीएसपी सतीश चतुर्वेदी का कहना है कि रवीन्द्र कुशवाह के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। अभी संपत्ति का आकलन किया जा रहा है। आकलन पूरा होने के बाद ही तय हो पाएगा कि आखिर उनके पास कितनी अवैध संपत्ति है? एक बैंक लॉकर होने की जानकारी भी लगी है।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here