पत्नी की प्रताडऩा से तंग आकर पति ने खुद को लगाई आग, मौत

0
198

इंदौर: इंदौर में पति ने अपनी पत्नी की प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। पति ने खुद को आग लगा ली। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन ज्यादा झुलसने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, सुनील लोहानी की शादी 2018 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों के बीच विवद शुरू हो गया। सुनील रोज-रोज के विवाद से तंग आ गया और उसने खुद को आग के हवाले कर दिया। इसमें वह 80 फिसदी से ज्यादा जल गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। विवाद का कारण पत्नी का किसी और से अफेयर माना जा रहा है। इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here