डेम में नहाने गए एक ही परिवार के चार बच्चे डूबे, चारो के शव हुए बरामद

0
113

बैतूल: बैतूल से एक अत्यंत हृदय विदारक घटना सामने आई है। जिसमे 4 लोगो की डेम में डूब जाने के कारण मौत की खबर सामने आ रही है।यहाँ के पाढर में डैम में नहाने गए चार भाई-बहन डूब गए है। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना आज की ही है। डुबने वालो में 18 वर्षीय निखिल धौलपुरी ,14 वर्षीय प्रतीक धौलपुरी, 14 साल की आयशा और 18 साल की कशिश शामिल हैं । इनमें निखिल और प्रतीक सगे भाई है। वहीं, कशिश और आयशा इनके बुआ की लड़कियां हैं। गुरुवार को मां के साथ अपने मामा के यहां पाढर आई थीं। इसी दौरान चारों डैम में नहाने चले गए। इस बात का घर में किसी को भी पता नहीं था।

ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया ‘LAST STORY’ और लगा ली फांसी, तनाव में था युवक

काफी देर तक जब चारो नहीं लौटे तो उन्हें तलाशने के लिए भेजा गया। डैम के किनारे कपड़े मिले। इससे अंदाजा लगाया गया कि चारों नहाने गए होंगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तलाशी के दौरान निखिल, प्रतीक कशिश और आयशा के शव मिल गए हैं। घटना के बाद से परिवार सदमे में है।वही शवो को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here