सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर किया रेप, बिगड़ी युवती की हालत

0
846

जबलपुर: जबलपुर से एक युवती के साथ रेप की घटना सामने आई है। युवती की आरोपी से एक महीने पहले सोशल मीडिया साईट पर दोस्ती हुई थी। दोनों की दोस्ती बढ़ने लगी और दोनों मोबाइल पर बातें करने लगे। एक दिन आरोपी मिलने के बहाने युवती को होटल में ले गया और उससे रेप किया। रेप के बाद उसकी हालत बिगड़ी तो उसने होटल संचालक से बात की। होटल संचालक भी आरोपी के साथ मिल गया और उसे इलाज बताने लगा।

दरअसल, 22 वर्षीय युवती की सोशल मीडिया के जरिए गढ़फाटक के रहने वाले रितेश जाटव से दोस्ती हुई। दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे और दोस्ती बढ़ने लगी। शुक्रवार को युवक युवती को संस्कार लॉज लेकर पहुंचा और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम 4 से रात 8 बजे तक दोनों साथ रहे। इस दौरान युवती की हालत बिगड़ गई। घबराकर आरोपी लॉज संचालक कैलाश गुप्ता के पास पहुंचा।

होटल संचालक पुलिस को इसकी खबर देने की जगह उसे दवा बताने लगा, जिससे पीड़िता को थोड़ा आराम मिला। इसके बाद वह अपने घर चली गई और परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजन शनिवार को उसे लेकर मदनमहल थाने पहुंचे। पुलिस ने रितेश के खिलाफ रेप और होटल संचालक के खिलाफ साजिश रचने सहित अवैध तरीके से रूम देने का केस दर्ज करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया है।

 

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here