भोपाल में फ़िल्टर प्लांट से फिर लीक हुई गैस, वेंटिलेटर पर कर्मचारी

0
99

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। ईदगाह हिल्स स्थित वाटर फिल्टर प्लांट से सोमवार को फिर क्लोरिन गैस का रिसाव हुआ, जिससे एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। वह वॉल्व खोल रहा था, तभी गैस का रिसाव हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। 6 दिन में दूसरी बार हुई इस घटना पर नगर निगम ने चुप्पी साध रखी है।

ये भी पढ़ें- ‘गर्लफ्रेंड धोखा दे रही है’, वॉइस मैसेज छोड़कर युवक ने लगाई फांसी

जानकारी के मुताबिक़, वाटर फ़िल्टर प्लांट में कर्मचारी अशरफ अली वॉल्व खोल रहे थे, तभी प्लांट से क्लोरिन गैस का रिसाव होने लगा। वह उसकी चपेट में आ गया और बेहोश हो गया। वहां मौजूद अन्त कर्मचारी उसे तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे टिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि कर्मचारी को हमीदिया हॉस्पिटल में रेफर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 30 सेकंड में नदी में समाया पुल, हादसे का लाइव CCTV फुटेज आया सामने

6 दिन पहले क्लोरीन गैस से 70 से अधिक परिवार प्रभावित हुए थे। हालांकि, दोबारा गैस रिसाव के मामले में जिम्मेदारों ने चुप्पी साध ली है। बताया जा रहा है कि समय रहते मामला संभाल लिया गया, लेकिन प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी और आसपास के रहवासी दहशत में आ गए।

ये भी पढ़ें- मोरबी हादसा: अबतक 140 लोगों की मौत, ब्रिज मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस

बस्ती में रहने वाले लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। गैस रिसने से लोगों की रात खौफ में कटी थी। इसके बाद मदर इंडिया कॉलोनी ​​में ​नाले के किनारे रहने वाले 70 से ज्यादा परिवारों को शिफ्ट किया गया। वहीं, इलाके में ड्यूटी कर रहे शाहजहांनाबाद TI सौरभ पांडे की तबीयत रात में बिगड़ गई। उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने पर 10 से ज्यादा लोगों को हमीदिया में भर्ती कराया गया।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here