यात्रियों से लूटपाट, फिर चलती ट्रेन में महिला से किया सामूहिक दुहस्क्र्म

0
110

मुंबई: मुंबई में चलती ट्रेन में एक महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुष्पक एक्सप्रेस से लखनऊ से मुंबई जा रही 20 वर्षीय महिला के साथ चलती ट्रेन में 8 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस मामले में पुलिस ने अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।

दरअसल, 8 बदमाशों ने इगातपुरी-कसारा स्टेशनों के बीच यात्रियों को लूटा। बदमाश इगातपुरी से ट्रेन की स्लीपर बोगी में चढ़े थे। घाट इलाका होने के कारण यात्रियों को यहां किसी तरह की मदद नहीं मिल पाई। इसी लूटपाट के दौरान बदमाशों ने अपने पति के साथ सफर कर रही महिला के साथ गैंगरेप किया।

ट्रेन के कसारा पहुंचने के बाद यात्रियों ने इसकी शिकायम जीआरपी से की। इसके तुरंत बाद जीआरपी ने अरोपियों को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी। जीआरपी ने बताया कि इस मामले में अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here