रिटायर्ड फौजी बना कसाई, अवैध संबंधों के चलते बहुत सहित पांच लोगों की हत्या

0
941

गुरुग्राम: गुरुग्राम में एक ससुर गुस्से में इतना बड़ा हैवान बन गया कि उसने दो बच्चों को भी निर्दयतापूर्वक चाकू से गोद दिया। उसने बहू समेत 4 लोगो की हत्या कर दी है। हमला तो उसने 5 लोगो पर किया था, जिसमे 2 बच्चियां भी शामिल है लेकिन एक बच्ची अस्पताल मे सांसों से जंग लड़ रही है। इस जघन्य कांड को अंजाम देकर आरोपी ने खुद ही थाने में आत्मसमर्पण किया है।

दरअसल, यह घटना अवैध संबंधों के कारण हुई है। आरोपी राव राय सिंह सेना से रिटायर्ड है। उसकी बहू का किरायदार के साथ अवैध संबंध था। दोनो को आपत्तिजनक हालत में ससुर ने देख लिया था इसलिए उसने बहुत पहले ही दोनो को जान से मारने का सोच लिया था। उसने खुद की पोती को कमरे में बंद कर दिया और बेटे को खाटू श्याम के दर्शन करने पहुँचा दिया। उसके बाद बहू को चाकुओं से मार डाला। पुलिस आरोपी के बेटे की संदिग्ध भूमिका की जांच कर रही है।

gurugram murder

थाने में जब उसने आत्मसमर्पण किया तो पुलिस के कुछ पूछने से पहले ही खुद ही बताना शुरू कर दिया कि उसने अपनी पुत्रवधू सुनीता यादव, किरायेदार कृष्ण तिवारी, उसकी पत्नी अनामिका तिवारी, उनकी नौ साल की बेटी शुभी तिवारी और तीन साल की बेटी निधि तिवारी की हत्या कर दी है। इस सूचना के साथ ही पुलिस के भी होश उड़ गये। कुछ पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर देखा तो सब लहुलुहान थे। चार की तो मौत हो चुकी थी, वहीं तीन साल की बच्ची निधि तिवारी की सांसें चल रही थी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

राव राय सिंह ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम क्यों दिया, इसका अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। हां, यह चर्चाएं जरूर हैं कि पुत्रवधू के किराएदार से अवैध संबंध के चलते जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है। कृष्ण तिवारी अपने परिवार के साथ राव राय सिंह के मकान में पिछले ढाई साल से किराये पर रह रहा था।

बच्चों की देखभाल कौन करता

आरोपी ने किरायदार की बेटियों को इसलिए मारा क्योंकि वह उसके पिता और माँ को पहले ही मार चुका था। उसने सोचा कि बच्चों की देखभाल कौन करेगा।उसके बाद दोनों मासूम बच्चियों पर भी हमला बोल दिया।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here