रेप के मामले में फरार चल रहे विधायक पुत्र पर कोर्ट ने शिकंजा कसा, 28 सितंबर तक पेश नहीं हुआ तो संपत्ति होगी कुर्क

0
291

 

  • इंदौर।‌Karan morwalकांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद से ही उसकी तलाश जारी है।पुलिस कई जगह उसे पकड़ने के लिये दबिश दे चुकी है।पुलिस के हाथ अब तक कोई सफलता नही लगी है।पुलिस ने आरोपी पर 5000 का इनाम भी घोषित कर रखा है।4 महीने पहले उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था।आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुका है बावजूद इसके वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

अब इस मामले में जिला कोर्ट ने मंगलवार को आरोपी विधायक पुत्र को 28 सितंबर तक न्यायालय के समक्ष पेश होने के आदेश दिये है अन्यथा उसकी सम्पत्ति को कुर्क कर लिया जाएगा।

वही पीड़िता ने अज्ञात बदमाशों द्वारा जलाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।इस पर महिला थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अग्रिम जमानत भी हो चुकी है खारिज

12 जुलाई को जिला कोर्ट ने करण मोरवाल की अग्रिम जमानत खारिज कर दी गई थी। आरोपी करण मोरवाल ने अग्रिम जमानत के कुछ साक्ष्य पेश किए गए थे, जिसमें घटना के समय आरोपी ने स्वयं को किसी अस्पताल में भर्ती होना बताया। इसके आधार पर वह जमानत चाह रहा था, लेकिन पीड़िता ने कॉल रिकॉर्डिंग, वॉट्सऐप चैटिंग जैसे कुछ साक्ष्य पेश किए। जिला कोर्ट द्वारा आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। पीड़िता का आरोप है कि FIR दर्ज होने के 100 दिन बाद भी अब तक पुलिस आरोपी करण को नहीं पकड़ पाई है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here