पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार, बोला- समझाया, पर मानी ही नहीं

0
250

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पत्नी की हत्या के आरोपी कांग्रेस नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से पकड़ाया है। पुलिस पूछताछ में उसने कई खुलासे किए है। उसका कहना है कि पत्नी को फोन पर बात करने से वह मना करता था, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर उसने पत्नी की हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- 9 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, दूर का रिश्तेदार है आरोपी

आरोपी कांग्रेस नेता ने पुलिस को बताया कि पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी। दिन हो या रात फोन पर लगी रहती थी। कई बार मना कर चुका था। नहीं मानी तो मैंने 3 गोली मार दी। अब पुलिस यह पता लगा रही है फरारी के 21 दिन उसने कहां और किसी मदद से काटे।

ये भी पढ़ें-  कन्या पूजन के बहाने भतीजी को ले गया चाचा, 50 हजार में बेचा

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया ने 6 जून 2022 की रात 3 बजे पत्नी भावना सिंह की हत्या कर दी थी। इसके बाद हथियार और जरूरी सामान लेकर फरार हो गया था। भावना के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोपी ने हत्या अपने दो बच्चों के सामने अंजाम दिया था। पुलिस ने बच्चों के भी बयान लिए थे।

ये भी पढ़ें-  युवती की हत्या कर पॉलीथिन में पैक किया शव, पत्थर बांधकर तालाब में फेंका

क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि कांग्रेसी नेता की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। वह पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। आरोपी पर थाटीपुर इलाके में ही उसके दोस्त पर हमला करने और फायरिंग करने का भी मामला दर्ज है।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here