दहेज़ प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

0
67

पानीपत: हरियाणा के पानीपत में दहेज़ प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने जान दे दी है। डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी जिसके बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। मृतका का पांच महीने का बेटा था, जिससे अब मां का आंचल छीन गया है।

ये भी पढ़ें- ट्रेन में युवक पर एसिड अटैक, कंबल से यात्रियों ने बुझाई आग

मृतका के मामा ने बताया कि 22 साल की आरती की शादी डेढ़ साल पहले सोनीपत के फरमाणा गांव में आकाश के साथ हुई थी। मामा का कहना है कि उन्होंने शादी के वक्त अपने हिसाब से ज्यादा ही खर्च किया था। ससुराल वालों ने करीब एक वर्ष बाद से ही उसके साथ दहेज के लिए मारपीट करनी शुररू कर दी थी। आरती का पांच महीने का बेटा है।

ये भी पढ़ें-  लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,पटवारी 40 हज़ार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, नक्शा बटांकन के एवज में मांगे थे 1 लाख रुपये।

ससुराल वाले उससे पांच लाख रूपये की मांग करने लगे। करीब दो महीने पहले आरती को उसके मायके वाले अपने साथ ले आए थे। इसके बाद भी वो लोग उसे प्रताड़ित करते रहे। इन सब से परेशान होकर आरती ने सोमवार सुबह सल्फास निगल लिया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां देर रात 12 बजे बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here