पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, दोनों में चल रहा था मनमुटाव

0
61

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को दोनों के शव घर से करीब 15 किलोमीटर दूर मिले। महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ था, जबकि युवक पेड़ से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था।

ये भी पढ़ें- क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी, खाते से निकाले 1.10 लाख रुपये

मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ठाकुर टोला के रहने वाले महेश्वर वर्मा अपने माता-पिटा और भाई के साथ रहता था। पिछले कुछ दिनों से उसके परिवार में विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसका पत्नी संगीता वर्मा से मनमुटाव हो गया।

ये भी पढ़ें-  पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, गला काटकर सिर थैले में रखकर पहुँची थाने

बताया जा रहा है कि विवाद का कारण ज्वाइंट फैमिली में होना था। संगीता अपने पति के साथ अलग रहना चाहती थी लेकिन महेश्वर इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस पर संगीता अपने मायके बोरतालाब चली गई। महेश्वर गुरुवार को ही संगीता को मनाकर लाया था। पुलिस को अंदेशा है कि महेश्वर बाइक पर संगीता को लेकर निकला और गला दबाकर हत्या के बाद खुद भी फांसी लगा ली।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here