इंदौर: करवाचौथ के दिन जहां एक ओर महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा था। वहीं, पतियों ने भी अपनी पत्नियों को खुश करने के लिए उनके लिए कुछ स्पेचिया किया। इसी बीच इंदौर में इस दिन पत्नी की हत्या की कोशिश की गई। पति-पत्नी के बीच विवाद हाम जिसमें गुस्साए पति ने पत्नी को चाकू घोंप दिया।
ये भी पढ़ें- गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद, सड़क पर चले लात-घूंसे
जानकारी के मुताबिक़, कैलाश अपनी पत्नी रेखा के साथ रहता है। रेखा ने भी कैलाश के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कैलाश ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी के पेट में चाकू मार दिया।
ये भी पढ़ें- *बेटी के शारीर में भूत रहता है’, शक में पिता ने चढ़ा दी बच्ची की बलि
इस घटना में रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा था है। डॉक्टर्स ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। इद्फ्हर, पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।