इंदौर: इंदौर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में रहने वाले एक दरिंदे ने 6 साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नही, आरोपी ने इस कुकर्म का वीडियो भी बनाया, जिसके बाद मासूम की दादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
दरअसल पूरा 25 वर्षीय युवक ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले युवक ने मासूम के साथ दरिंदगी का वीडियो बना लिया था। वीडियो की जानकारी मिलने के बाद दादी ने अपनी पोती के साथ हुई हैवानियत की घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल युवक से पूरे मामले में पूछताछ कर रही है।