रायपुर: छत्तीसगढ़ में 17 साल के नाबालिग का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने 50 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी। हत्या के बाद आरोपियों ने नाबालिग के शव को भी दफ़न कर दिया। पुलिस ने सोमवार सुबह शव बरामद कर लिया है और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी लड़के के पिता के परिचित हैं।
ये भी पढ़ें गोडाउन से पुलिस ने जब्त किया 23 किलो गांजा, गूंगा कर रहा था देखरेख
बिलासपुर के डीपूपारा में रहने वाले आशिफ मोहम्मद ऑटो डील का काम करते हैं। उनका 17 साल का बेटा रेहान 10वीं कक्षा में पढ़ता है। रविवार शाम 6 बजे करीब वह घर से निकला और फिर नहीं लौटा। परिजन रात तक उसकी तलाश करते रहे। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसी बीच उनके पास अपहरणकर्ताओं का फोन आया और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।
जांच के दौरान पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद संदेह के आधार पर पुलिस ने आशिफ के पड़ोस में रहने वाले अभिषेक डॉन को पकड़ा। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि उसने अपने दो दोस्त शीबू खान और रवि के साथ मिलकर रेहान को अगवा किया था। वो लड़की से मिलाने का झांसा देकर रेहान को अपने साथ ले गए थे।
ये भी पढ़ें शिक्षक ने पत्नी को बनाया सेक्स स्लेव, पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज
पड़ोस में रहने के कारण रेहान सबको पहचान गया था, ऐसे में उसे जिंदा नहीं छोड़ सकते थे। गला दबाकर रेहान की हत्या कर दी और फिर शव रतनपुर क्षेत्र के रानीगांव में दफना दिया। पुलिस को शंका है कि रेहान की हत्या करने के बाद आरोपियों ने फोन कर फिरौती मांगी। वारदात के बाद तीनों आरोपी अपने घर में आकर छिप गए थे। ताकि, पुलिस को उनकी करतूतों की भनक तक न लगे।