अखबार बांट रहे हॉकर पर चाकू से हमला, कट गई बड़ी आंत

0
148

इंदौर: अख़बार बांट रहे हॉकर पर बदमाश ने चाकू से हमला क्र दिया है। बताया जा रहा है कि मंगक्वार सुबह हॉकर अपने काम पर गया था। इस दौरान बदमाश ने उससे अखबार खरीदा और पैसे मांगने पर उससे विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद उसे चाकू मार दिया, जिससे उसकी बड़ी आंत क्त गई है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- शराब पीकर हंगामा कर रहा था युवक, भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली जान

घटना, मूसाखेड़ी इलाके की है। मंगलवार सुबह यहां जगदीश पांचाल अखबार बांट रहा था। इस दौरान एक बदमाश वहां पहुंचा और उससे अखबार लिया। जब हॉकर ने उससे अखबार के रुपये मांगे तो वह विवाद करने लगा। विवाद के बीच बदमाश ने चाकू निकाला और उसके गले पर अड़ा दिया। हॉकर घबरा गया और जान बचाने की कोशिश करने लगा।

ये भी पढ़ें- इंदौर-भोपाल हाईवे पर पलटी यात्री बस, कई घायल

इस पर बदमाश ने हॉकर के पेट से लेकर सीने तक चाकू उतार दिया। शोर सुन आसपास के लोग जमा हुए तो बदमाश भाग निकला। लोगों ने घायल हॉकर को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी बड़ी आंत कट गई है। फिलहाल हॉकर की हालत गंभीर बताई जा रही है। चाकू मारने वाले बदमाश का नाम चीकू बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here