इंदौर: धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने के मामले में दो युवक गिरफ्तार

0
52

इंदौर: इंदौर पुलिस ने दो युवकों को जब धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के चलते गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों के खिलाफ धार्मिक स्वातंत्र्य अधिनियम विधेयक 2020 का प्रकरण दर्ज किया गया है। मामला जाम’गेट मंडलेश्वर का है। पुलिस के मुताबिक़ दोनों आरोपी दो नाबालिग लड़कियों को बर्थडे मनाने के लिए बहला फुसलाकर अपनी गाड़ी में बैठाकर मंडलेश्वर ले गये।

 

रास्तें में इन दोनों लड़कों ने लड़कियों के साथ पहले गाड़ी में ही छेड़खानी की,जब लड़कियों ने विरोध किया तो उन्हें डराया धमकाया तो लड़कियों से गुहार लगाई। इस पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए ओर दोनो को पकड़ लिया। पहले तो लोगों ने दोनों युवकों की खूब पिटाई की और उसके बाद मंडलेश्वर थाना पुलिस को सुृचना देकर बुलाया और दोनों यूवकोें को पुलिस के हवाले कर दिया।

 

मंडलेश्वर थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ जीरों पर कायमी करके आजाद नगर थाना पुलिस को सूचना दी। आजाद नगर पुलिस फिलहाल दोनोें आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आजाद नगर थाना टीआई ने बताया कि आरोपी दोनों लड़के नाबालिग लड़कियों पर धर्म परिवर्तन करने ओर शादी करने का उन पर दबाब बना रहे थे। दोनों लंड़किया स्कूल में इन लड़कों के साथ पढ़ती हैे। इस लिहाज से दोनों की पहले ही दोस्ती थी। इसी लिए दोनों लड़कियां लड़कों कहने पर जन्मदिन मनाने चली गई। पुलिस दोनों आरोपी सोहेल ओर हसन पर धारा 363,366,354,34,7/8 और धार्मिक स्वातंत्रय अधिनियम विधेयक 2020 प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here