गिरफ्तारी के बाद भी अकड़ दिखा रहा सलमान लाला, MY गोलीकांड का है आरोपी

0
2769
Podcast
Podcast
गिरफ्तारी के बाद भी अकड़ दिखा रहा सलमान लाला, MY गोलीकांड का है आरोपी
/

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे बड़े एमवाय अस्पताल के परिसर में गलिकांड करने वाला आरोपी सलमान लाला पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। गुरूवार रात पुलिस ने उसे राजवाड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी सलमान लाला की अकड़ कम नहीं हुई। वह पुलिस के सामने अपनी मूंछों पर ताव देता नजर आया। सलमान के पास से एक पिस्टल और कारतूस मिला है।

ये भी पढ़ें- सलमान लाला और उसके गुर्गों ने युवक पर गोली चलाई, एमवाय अस्पताल परिसर में दिया वारदात को अंजाम

बताया जा रहा है कि गोलीकांड के बाद फरार हुआ सलमान लाला अपनी प्रेमिका की मदद से फरारी काट रहा था। बाइक पर युवती होने से पुलिस उसे रोकती नहीं थी। जिस समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, उस समय भी युवती उसके साथ थी। हालांकि पुलिस को देखकर युवती मौके से फरार हो गई।

दरअसल, कुछ दिनों पहले एमवाय अस्पताल परिसर में बुलेंस संचालक सद्दाम को गैंगस्टर सलमान लाला ने गोली मार दी थी। उसका एक अन्य एंबुलेंस संचालक इमरान से गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद चल रहा था। इस घटना के बाद पुलिस ने इमरान को तो पकड़ लिया था लेकिन सलमान फरार हो गया था।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here