इंदौर: इंदौर पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां से पुलिस ने दो युवतियों और 8 युवकों को पकड़ा है। देह व्यापार में लिप्त दो युवतियां हैदराबाद से यहां आई थीं और बॉम्बे हॉस्पिटल के पास एक होटल में रुकी थी। होटल संचालक की भूमिका संदिग्ध लगने पर पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल के साथ यह भी खंगाल रही है कि लड़कियों को पेमेंट किस प्रकार से किया गया था।
पूर्व एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि लसुड़िया पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लड़कियां हैदराबाद से आई हुई हैं। यहां पर वे सेक्स रैकेट का संचालन कर रही हैं। उसके साथ कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हैं। इस पर पुलिस ने दबिश दी तो दो लड़कियों के साथ 8 लड़के पकड़ाए। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई।