बच्चा चोर समझ महिला को खंबे से बांधकर पीटा, TI ने कराया इलाज

0
35

इंदौर: इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र से एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां भीड़ द्वारा एक दिमागी रूप से विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझकर उसे खंबे से बांधकर मारपीट करने की घटना हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बचाया। पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया है। मारपीट करने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें- गांजे से Amaxon ने कमाया 66% कमीशन, वेबसाइट पर रजिस्टर्ड है तस्कर, बेच चुके है 1.10 करोड़ की ड्रग्स

टीआई तहजीब काजी के मुताबिक महिला का इलाज चल रहा है। महिला ने एक बच्चा उठाया था, जिसके बाद उसके साथ बर्बरता के साथ मारपीट की गई। मारपीट करने वाली महिलाओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है। महिला को भी जमानत पर रिहा किया गया है।

ये भी पढ़ें- रिटायर्ड फौजी को हनीट्रैप में फंसाकर युवती ने ऐंठे पैसे, पुलिस ने साथियों सहित किया गिरफ्तार

टीआई ने बताया कि महिला पति के साथ खरगोन में रहती थी। उसकी चार बेटियां हैं। पति व ससुराल वाले बेटे के लिए दबाव डालते थे और उसे प्रताड़ित करते थे। जिसके कारण महिला की मानसिक हालत बिगड़ गई। महिला ने कृष्णबाग कॉलोनी से ढाई साल का बच्चा उठा लिया था, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया।

ये भी पढ़ें- घरेलू विवाद में ससुर ने काटे बहू के हाथ, डॉक्टर्स ने 9 घंटे की सर्जरी के बाद जोड़ा

बताया जा रहा है कि महिला जब बच्चे को ले जाने लगी तो शोर सुनने के वो उसे वहीं छोड़कर भाग गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिस वीडियो को निकालकर सोशल मीडिया पर बच्चा चोर बताकर वायरल कर दिया गया। फिर जब वो महिला दोबारा वहां दिखीं तो उसे खंबे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here