कैदी की पत्नी से छेड़छाड़ के मामले में जेलर गिरफ्तार, दुष्कर्म का भी प्रयास किया था

0
468

नरसिंहगढ़। नरसिंहगढ़ जेल में बंद एक कैदी की पत्नी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास में उप जेल के जेलर और एक जेल प्रहरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। होशंगाबाद जिले के बावई की रहने वाली एक 29 वर्षीय महिला गुरूवार रात को थाने पहुंचकर नरसिंहगढ़ जेल के जेलर और एक प्रहरी के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल महिला का पति नरसिंहग़ढ की उपजेल में बंद हैं वह उससे मिलने के लिए एक मई 2021को वहां पहुंची थी। ऐसे में महिला की मुलाकात जब कक्ष में पति से हो गई तो इसके बाद जेल में पदस्थ जेलर आरएन तिवारी एवं आरएस गुर्जर द्वारा उनने साथ छेडछा़ड की है। छेडछा़ड करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। शिकायत के बाद पुलिस ने रात में ही आरोपित जेलर आरएन तिवारी एवं आरएस गुर्जर पर छेडछा़ड व दुष्कर्म करने के प्रयास की धाराओं 354, 376-511, 506 व 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रकरण दर्ज करने के बाद शुक्रवार दोपहर के समय नरसिंहग़ढ थाने की पुलिस ने दोनों आरोपितों को जेल से गिरफ्तार कर लिया है।

जेल प्रहरियों के डर से तीन माह से नहीं आ रही थी पति से मिलने

पुलिस के मुताबिक महिला द्वारा देर से आवेदन प्रस्तुत करने के चलते इस मामले में देरी से एफआइआर की गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह दोनों जेल पप्रहरियों के डर के कारण पिछले तीन माह से पति से मिलने के लिए नहीं आ रही थी। एक मई को उसके साथ हुई छे़डछा़ड व दुष्कर्म के प्रयास की घटना के बाद से ही पति से मिलने नरसिंहग़ढ नहीं आ रही थी। लंबे समय तक तब वह मिलने नहीं आई तो देवर ने पूछा तीन माह से मिलने नहीं जाने का कारण पूछा। इसके बाद महिला द्वारा पूरी घटना की जानकारी दी। ऐसे में परिजनों की मदद से महिला द्वारा थाने पहुंचकर एऊआईआर दर्ज कराई है।

नकली नोटों के मामले में बंद है महिला का पति

पुलिस के मुताबिक महिला का पति नरसिंहग़ढ उप जेल में नकली नोट चलाने के मामले में बंद है। लंबे समय पहले सारंगपुर पुलिस द्वारा महिला के पति को नकली नोट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया था। जहां से कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया था। तब ही से वह जेल में बंद है। ऐसे में पत्‍नी समय-समय पर पति से मिलने यहां आती थी। उसी दौरान महिला के साथ छे़डछा़ड करने व दुष्कर्म के प्रयास की घटना घटित हुई है।

टीआई का कहना है कि बावई की एक महिला ने नरसिंहग़ढ उपजेल के प्रहरियों पर छेडछा़ड व दुष्कर्म के प्रयास को लेकर शिकायत की थी। जेल प्रहरियों पर एफआइआर दर्ज कर ली है और आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here