MMS कांड: स्वीपर बना रहा था लड़कियों के नहाते हुए वीडियो, हॉस्टल में हंगामा

0
113

कानपुर: पंजाब के मोहाली में हुए MMS कांड जैसा ही एक और मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। कानपुर के एक गर्ल्स हॉस्टल के कर्मचारी पर लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। लड़कियों का आरोप है कि स्टाफ के एक कर्मचारी ने उनका नहाते हुए वीडियो बनाया है। इसके बाद हॉस्टल में जमकर हंगामा हुआ।

ये भी पढ़ें- होमवर्क नहीं करने पर छात्रा को बेहरहमी से पीटा, स्कूल में हुई बेहोश

शहर के तुलसी नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों ने हॉस्टल के एक कर्मचारी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया। पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ने हॉस्टल में लड़कियों के कई अश्लील वीडियो बनाए। एक लड़की ने स्वीपर को नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बनाते देखा, ज्सिके बाद लड़कियां इकट्ठी हुई और उसका मोबाइल देखा तो उसमें इस तरह के कई वीडियो मिले।

ये भी पढ़ें- जाम खुलवाने पहुंचे थे ASI, ट्रक ड्राइवर्स ने लाठी-डंडों से पीटा

गर्ल्स हॉस्टल का मालिकाना हक एक पुलिस अधिकारी के पास है, जो यूपी के एक जिले में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात है और इस हॉस्टल में विभिन्न जिलों की कई लड़कियां रहती हैं और मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। आरोपी गर्ल्स हॉस्टल में स्वीपर का काम करता है। लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here