ऑर्डनेंस फैक्ट्री में भीषण एजी, 6 कर्मचारी झुलसे

0
79

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित केंद्रीय सुरक्षा संस्थान ऑर्डनेंस फैक्ट्री में गुरूवार को भीषण आग लग गई। इस आग में फैक्ट्री के 6 कर्मचारी झुलस गए है। आग लगते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ें- MMS कांड: स्वीपर बना रहा था लड़कियों के नहाते हुए वीडियो, हॉस्टल में हंगामा

आग से झुलसे कर्मचारी करन आर्या ने बताया कि दोपहर में साथियों के साथ काम कर रहा था। कुछ साथी बिल्डिंग के अंदर थे, तभी धुआं निकलते देखा। जब तक कुछ समझ पाता, आग भड़क गई। सभी लोग यहां-वहां भागने लगे। दो साथी तो जलते हुए बाहर भागे। उस समय ऐसा लग रहा था जैसे पूरा सेक्शन आग के हवाले हो गया हो।

ये भी पढ़ें- जाम खुलवाने पहुंचे थे ASI, ट्रक ड्राइवर्स ने लाठी-डंडों से पीटा

कर्मचारियों के मुताबिक फैक्ट्री के जिस फिलिंग-6 सेक्शन में आग लगी थी, उस सेक्शन में मेल्टर मशीन से बारूद को मिक्स करने के बाद पिघलाने का काम किया जाता है। पिघले हुए बारूद को ट्रे में रखते समय बारूद में आग लगी और हादसा हो गया।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here