पति को पत्नी के चरित्र पर था शक, महिला ने 18 महीने के बच्चे की कर दी हत्या

0
49

अनुपपुर: मध्यप्रदेश के अनुपपुर में एक मां ने अपने 18 महीने के बच्चे की हत्या कर दी। महिला के पति को उसके चरित्र पर शक था और उसे ये भी शक था कि ये बच्चा उसका नहीं है। इसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। पति बच्चे का DNA टेस्ट कराने की बात कह रहा था। 3 अप्रैल को इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- घुमाने के बहाने नाबालिग को ले गया दोस्त, साथियों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

आरोपी महिला के पति संजीत ने बताया कि, वो मूल रूप से बिहार के रहने वाले है। घटना वाली रात महिला ओर उसका बेटा अविनाश कमरे में अकेला था। पहले बच्चे की रोने की आवाज आई, फिर वह चुप हो गया। इसके बाद जब उसने वहां जाकर देखा तो बच्चे के गले पर चोट के निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था।

ये भी पढ़ें- मालगाड़ी से शक्कर की बोरियां लूट रहे थे डकैत, RPF को देखकर की फायरिंग

वह बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, जहाँ डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया था। संजीत को पत्नी पुष्पा के चरित्र पर पहले से ही शक था, जिसकी वजह से दोनों में लड़ाई होती थी। इसी वजह से वो अविनाश को अपना बेटा नहीं मानता था और DNA टेस्ट कराने की बात कहता रहता था। पुष्पा ने इससे बचने के लिए अविनाश का गला दबाकर हत्या कर दी।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here