पत्नी पर जानलेवा हमला कर पति ने लगे फांसी, मौत

0
67

बुरहानपुर: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से एक पति द्वारा अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने के बाद आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। दरअसल, दोनों पति पत्नी में खाना मांगने की बात पर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद वह खुद भी जंगल मे गया और फांसी लगा ली। इस घटना में पति की मौत हो चुकी है तो वही पत्नी की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- फिजिक्स टीचर का अनोखा सुसाइड, चेहरे को पॉलिथीन से ढककर, गर्दन पर चिपकाई टेप

घटना बुरहानपुर के निम्बोला थाना क्षेत्र की है। यहां के शूरसिंह ने आपसी झगड़े में पत्नी पिंकी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और फरार हो गया। काफी देर तक जब शुर सिंह नही मिला तो परिजनों ने उसे ढूंढा, जिसके बाद उसकी लाश जंगल मे पेड़ पर फंदे से झूलती हुई मिली। पुलिस ने शव को उतारकर पीएम के लिए भिजवा दिया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here