खेलते-खेलते गिरी 7 साल की बच्ची, पीठ में घुसी आधा फीट की लकड़ी

0
44

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर में 7 साल की बच्ची के साथ दर्दनाक घटना हुई है। बच्ची खेलते-खेलते अचानक जमीन पर गिर गई, जिससे वहां पड़ा लकड़ी का टुकडा उसकी पीठ में घुस गया और पेट में जाकर फंस गया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर उसके शारीर से आधी फीट लंबी लकड़ी का टुकड़ा निकाला। फिलहाल बच्ची को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

ये भी पढ़ें- पूर्व मंत्री की फैक्ट्री पर छापा, 300 टन अवैध मीट जब्त

छतरपुर जिले के पीरा गांव की रहने वाली शिवकुमारी ने बताया कि वह पति फूल सिंह यादव के साथ खेत में काम कर रही थी। इस दौरान उसकी 7 साल की बेटी पास ही खेल रही थी। खेलते-खेलते वह अचानक गिर पड़ी। उसकी चीख सुनकर उसके माता-पिता दौड़े। वह वहां पहुंचे तो देखा कि बच्ची की पीठ में लकड़ी का टुकडा घुसा हुआ है।

ये भी पढ़ें- दुधमुंही बच्ची को 7 बार बेचा, पिता सहित 11 लोगो पर केस दर्ज

उसे तत्काल उसी हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्ची की हालत देखकर डॉक्टर्स ने उसका ऑपरेशन करने का फैसला लिया। डॉक्टर्स ने बच्ची के पेट में फंसी करीब आधा फीट की लड़की को बाहर निकाला। बच्ची को डॉक्टर्स की निगरानी में फीमेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया है। ऑपरेशन के बाद अब बच्ची की हालत ठीक है।

ये भी पढ़ें- बचपन की सगाई बनी परेशानी, अब पुलिस थाने के चक्कर काट रही युवती

डॉक्टर ने बताया कि परिजन समय रहते बच्ची काे अस्पताल ले आए थे। देर हो जाती तो कुछ भी हो सकता था। अगर परिजन उसके पेट में धंसी लकड़ी को खींचकर बाहर निकालने का प्रयास करते या निकाल लेते तो उसकी बॉडी के और भी पार्ट्स डैमेज हाे सकते थे। ऐसे में रक्तस्राव ज्यादा हाेता और अनहोनी भी हो सकती थी। उसकी आंत डैमेज हुई है।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here