पूर्व मंत्री की फैक्ट्री पर छापा, 300 टन अवैध मीट जब्त

0
86

लखनऊ: अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले पूर्व मंत्री अब फिर मुश्किलों में फंसते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने उनकी फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां से कई टन मीट पकड़ाया है। इस मीट की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी, बेटे इमरान और फिरोज समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने फैक्टरी से 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

ये भी पढ़ें- दुधमुंही बच्ची को 7 बार बेचा, पिता सहित 11 लोगो पर केस दर्ज

मेरठ पुलिस ने खरखौदा क्षेत्र के अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड का है। यह कंपनी याकूब कुरैशी और उसके बेटे चलाते हैं। कंपनी पर छापा पड़ते ही यहां हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में पोल्ट्री फार्म की आड़ में अवैध तरीके से मीट को प्रोसेस और पैक करके एक्सपोर्ट करने का धंधा चल रहा था। पुलिस को देख वहां काम कर रहे कई कर्मचारी फरार हो गए लेकिन 10 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- बचपन की सगाई बनी परेशानी, अब पुलिस थाने के चक्कर काट रही युवती

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2 लाख 40 हजार किलो प्रोसेस मीट बरामद किया है। इसके साथ ही 6 हजार 7 सौ किलो बिना प्रोसेस हुआ बरामद किया है। इस मीट की अवैध तरीके से पैकेजिंग और प्रोसेसिंग की जा रही थी। बताया गया कि पुलिस, प्रशासन, राजस्व, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खाद्य विभाग, विद्युत निगम, नगर निगम और पशुपालन विभाग की टीम ने करीब 19 घंटे तक फैक्टरी में जांच पड़ताल की।

ये भी पढ़ें- MP में खुलेआम हो रहा शराब का प्रचार, जयपुर को दहलाने की साजिश नाकाम

खाद्य विभाग में मीट के सैंपल गए जिसे टेस्टिंग के लिए भेजा जा रहा है। एमडीए विभाग बिल्डिंग के निर्माण को लेकर जांच में जुट गया है। वहीं मीट प्लांट पर बिजली के कनेक्शन की भी छानबीन शुरू कर दी गई है। प्रदूषण विभाग प्लांट से जुड़े दस्तावेज खंगाल रहा है। पुलिस अधिकारियों की माने तो जांच की जा रही है। अगर खामियां पाई गई तो गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here