प्लॉट को लेकर दो पक्षों में विवाद, पत्थरबाजी के साथ हुई फायरिंग

0
82
Podcast
Podcast
प्लॉट को लेकर दो पक्षों में विवाद, पत्थरबाजी के साथ हुई फायरिंग
/

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में दो पक्षों में विवाद हुआ है। इस विवाद में दोनों पक्षों में पत्थरबाजी भी हुई। इस दौरान एक युवक ने फायरिंग भी की। बताया जा रहा है कि गोली लगने से एक शख्स घायल हुआ है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक़ एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। बताया जा रहा है कि प्लॉट का केस कोर्ट में चल रहा है। बावजूद इसके दोनों पक्ष उसपर अपना हक़ जता रहे है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में पत्थरबाजी होने लगी। इतना ही नहीं, इस दौरान एक शख्स बंदूक लेकर आ गया और फायरिंग भी की। जानकारी के मुताबिक़ फायरिंग के दौरान एक शख्स गोली लगने से घायल हो गया है, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here