इंदौर: इंदौर के निजी कॉलेज परिसर में एक लोडिंग ऑटो चालक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें- खरगोन हिंसा: जिंदगी और मौत से लड़ रहा शिवम, तीन दिन बाद है बहन की शादी
दरअसल, मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के बायपास स्थित एक निजी कॉलेज का है। कॉलेज परिसर में खून से लथपथ पड़ी लाश की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान अश्विन पिता शंकरलाल निवासी राजेंद्र नगर के रूप में की है। मृतक का लोडिंग ऑटो भी वही खड़ा हुआ था।
ये भी पढ़ें- नाबालिग के साथ साथी ने किया दुष्कर्म, दोनों में था प्रेम संबंध
बताया जा रहा है कि अश्विन चोइथराम मंडी में लोडिंग ऑटो चलाता है। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। अज्ञात बदमाशों ने अश्विन पर 20 से भी अधिक बार चाकुओं से वार किए गए हैं। हत्या पुरानी रंजिश को लेकर बताई जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।