इंदौर: सेंट्रल जेल में कैदी ने लगाई फांसी, काट रहा था उम्रकैद की सजा

0
144

इंदौर: इंदौर की सेंट्रल जेल में एक कैसी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। गुरूवार सुबह उसने अपने बैरक में फांसी लगा ली। इस घटना एके बाद जेल में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें- खरगोन हिंसा का CCTV फुटेज! पत्थरबाजी करते और तलवार लहराते नजर आए लोग

कैदी का नाम ललित बताया जा रहा है। वह हत्या और लूटपाट के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। बताया जा रहा है कि उसने पजामे के नाड़े से अपने बैरक में फांसी लगा ली है। कैदी के फांसी लगाने की सूचना मिलते ही जेल में हड़कंप मचा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here