दूल्हे को लड़की की फोटो भेज तुड़वा दी शादी, फिर खुद भी शादी से मुकरा प्रेमी

0
40

इंदौर: नीमच से इंदौर आई बरात बिना दुल्हन लिए कुछ देर में वापस लौट गई। ऐसा इसलिए क्योंकि दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे और उसके परिवार को लड़की के साथ के कुछ फोटो भेज दी थे, जिसके बाद दोनों परिवार में कहासुनी हो गई। दूल्हे पक्ष ने शादी ने इनकार कर दिया और बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। बाद में जब प्रेमी से शादी के लिए कहा, तो वह भी मुकर गया। अब परिवार ने प्रेमी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें- ‘पूरी रात उलटी करते रहे दीपिका और आदित्य, कंडक्टर न नहीं रोकी बस’, बूढ़ी मां की आपबीती

पुलिस के मुताबिक़, मंगलवार सुबह द्वारकापुरी में नीमच से बरात आई थी। इसी बीच देपालपुर में रहने वाले लड़के शुभम जैन ने दूल्हे को लड़की के साथ कुछ फोटो भेज दी, जिससे वह नाराज हो गया। इसको लेकर दोनों परिवारों में कहासुनी हो गई और दूल्हे के पिता ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने आपसी साम्झाइश से मामला सुलझाने कोशिश की।

ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा, नहर में डूबने से चार बच्चियों की मौत

हालांकि, दोनों परिवारों में बात नहीं बनी और दूल्हा शादी के लिए राजी नहीं हुआ। वह बरात लेकर वापस लौट गया। इसके बाद दुल्हन के परिवार वालों ने शुभम से बात की और कहा कि बरात वापस लौट गई है, यदि वह उससे प्यार करता है तो शादी कर ले। शुभम पहले तो शादी के लिए राजी हो गया लेकिन फिर मुकर गया। इसके बाद लड़की के परिवारवालों ने उसके खिलाफ रेप, IT एक्ट और छेड़छाड़ सहित अन्य मामलों में केस दर्ज कराया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here