इंदौर: इंदौर के विजय नगर पुलिस ने एकं ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो कि आज दूल्हा बनने वाला था और आज उसकी बारात जानी थी।दरअसल, दूल्हा रेप के मामले में आरोपी हैं। उसकी बारात आज ही सारंगपुर से खिलचीपुर जाना थी। आरोपी का नाम अनुराग वातरे बताया जा रहा है। वह बैंक में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्य करता है।
दरअसल, कल रात विजय नगर थाने पर एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका प्रेमी उसके साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। अब अचानक किसी काम का बोलकर घर चले गया और शादी कर रहा है।मामला संवेदनशील देखते हुए विजय नगर पुलिस ने केस दर्ज कर आज सारंगपुर जाकर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।