खेलते-खेलते तालाब में नहाने पहुंच गए दो बच्चे, डूबने से मौत

0
45

इंदौर: इंदौर के पास हातोद में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे घर पर बिना बताए तालाब में नहाने चले गए थे। यहां एक बच्चा गहराई में चला गया। उसे बचाने की कोशिश में दूसरा बच्चा भी डूब गया। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने दोनों के शव तालाब से निकाल लिए हैं।

पुलिस के मुताबिक़,कुलदीप और कानू घर से खेलने निकले थे। खेलते-खेलते दोनों एक किलोमीटर दूर पालिया के पास तालाब में नहाने पहुंच गए। उस दौरान कुलदीप गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दोस्त कानू भी गहराई में चला गया। दोनों ही बच्चे बाहर निकलने की कोशिश में गहराई में समा गए।

देर शाम ग्रामीणों ने दोनों के कपड़े तालाब किनारे देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और गोताखोरो की मदद से दोनों बच्चो के शवों को बाहर निकाला। कुलदीप और कानू के पिटा मजदूरी करते हैं। कुलदीप का एक छोटा भाई है, जबकि कानू माता-पिटा का इकलौता बेटा था।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here