‘जैसा भाजपा नेता के साथ किया, वैसा सुभाष चन्द्र के साथ करना है’, वीडियो जारी कर भड़का रहा शख्स

0
73

पंजाब: खुद को किसान बताने वाले कुछ लोगों ने पंजाब में जिस तरह से भाजपा नेता को घेरकर पीटा है, उसी तरह राज्यसभा सांसद और एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के साथ भी करने की साजिश रची जा रही है। एक शख्स सोशल मीडिया पर वीडियो डालके किसान प्रदर्शनकारियों को सुभाष चंद्रा के खिलाफ भड़का रहा है। वीडियो में शख्स सुभाष चन्द्र पर हमला करने के लिए उकसा रहा है।

वीडियो में शख्स ने अपना नाम रवि आजाद बताया है। वह कह रहा है कि, 28 मार्च को शाम 7 बजे सुभाष चंद्रा हिसार में चंद्रा ग्लोबल स्पेस में आ रहे हैं। मैं सभी किसान भाइयों और टोल पर प्रदर्शन कर रहे साथियों से अपील करता हूं कि सुभाष चंद्रा को चंद्रा ग्लोबल स्पेस तक नहीं पहुंचने दिया दिया जाए। इससे पहले ही उन्हें घेरना है।

इतना ही नहीं, शख्स आगे कहता है कि, सा पंजाब में बीजेपी नेता के साथ हुआ, वैसा ही हिसार में सुभाष चंद्रा के साथ करना है। किसी भी कीमत पर कार्यक्रम नहीं होने देना है। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर ये शख्स किसानों को भड़काने और हमले के लिए उकसाने की कोशिश कर रहा है।

गौरतलब है कि, पंजाब में मुक्तसर जिले के मलोट में शनिवार को अपने आपको किसान बताने वाले उपद्रवियों के एक ग्रुप ने अबोहर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अरुण नारंग की पिटाई कर दी थी। उनकी शर्ट भी फाड़ दी थी। अधिकारियों ने बताया कि जब अबोहर के विधायक अरुण नारंग लोकल नेताओं के साथ मीडिया को संबोधित करने के लिए मलोट पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों के एक ग्रुप ने उन्हें घेर लिया और उनके ऊपर काली स्याही फेंक दी। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here