VVIP मूवमेंट के लिए इस्तेमाल होता है Mi-17V5 हेलिकॉप्टर, हर परिस्थिति में भर सकता है उड़ान

0
169

कुन्नूर: तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रेश हुए सेना के हेलिकॉप्टर में अबतक ११ लोगों की मौत की खबर है। वहीं CDS जनरल बिपिन रावत की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुल्का रावत सहित 14 लोग मौजूद थे। इस मामले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में बयान दे सकते हैं। वहीं वायुसेना प्रमुख भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सेज यूनिवर्सिटी और अग्रवाल कंस्ट्रक्शन पर IT का छापा, भोपाल- इंदौर के करीब 10 ठिकानों पर चल रही कार्रवाई

VVIP मूवमेंट के लिए होता है इस्तेमाल

ख़बरों के मुताबिक़ जो हेलिकॉप्टर क्रेश हुआ है, वह सेना का Mi-17V5 ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर है। Mi-17V5 हेलिकॉप्टर सेना का सबसे सुरक्षित हेलिकॉप्टर माना जाता है। इसका इस्तेमाल VVIP मूवमेंट के लिए भी किया जाता है।

आधुनिक तकनीकों से है लैस

वायुसेना का यह हेलिकॉप्टर आधुनिक तकनीकों से लैस है। Mi-17V5 सेना के कई महत्वपूर्ण अभियानों का हिस्सा रहा है। सर्च ऑपरेशनों, पेट्रोलिंग, राहत एवं बचाव अभियानों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। 250 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाला Mi-17V5 हेलिकॉप्टर 6000 मीटर की अधिकतम ऊंचाई तक पहाडी़ और दुर्गम इलाकों में भी उड़ान भरने में सक्षम माना जाता है। एक बार ईंधन भरने के बाद यह 580 किमी. की दूरी तय कर सकता है। यह कठिन परिस्थितियों में भी उड़ान भरने में सक्षम है।

मुंबई हमले में आतंकियों से किया था मुकाबला

बताया जाता है कि 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले में आतंकियों से निपटने में NSG कमांडो ने Mi-17V5 हेलिकॉप्टर की ही मदद ली थी। इसके अलावा सितंबर 2016 में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी लॉन्च पैड को तबाह करने के लिए जो सर्जिकल स्ट्राइक की गई उसमें भी इसी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया था।

 

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here