पतंग उड़ाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नाबालिग, हालत गंभीर

0
24

इंदौर. शहर में हो रही पतंगबाजी के बीच कई हादसे हो रहे है। हाल ही में एक नाबालिग पतंग पकडऩे के चक्कार में हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इस हादसे में वह बुरी तरह से झुलस गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि उसकी हालत गंभीर है। उसका बांया हाथ काटना पड़ सकता है।

जानकारी के मुताबिक, दिव्यांश मालवीय अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान डोर पकडऩे में उसका बांया हाथ वहां से जा रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हाथ टकराते ही वह लाइन से चिपक गया और कुछ सेकंड बाद दूर जा गिरा। परिजनों ने उसे गिरा देखा तो तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें एमवाय रेफर कर दिया गया।

डॉक्टर्स ने बताया कि उसका बांया हाथ कोहनी के नीचे से पूरी तरह से झुलस गया है। शरीर का निचला हिस्सा भी झुलसा है। अभी दिव्यांश की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका बांया हाथ काटना भी पड़ सकता है। दिव्यांश के पिता फर्नीचर का काम करते है। अपने बेटे की हालत देखकर पूरा परिवार परेशान है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here