8 महीने बाद गिरफ्तार पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी, धम्शान को बनाया था ठिकाना

0
231

इंदौर: इंदौर के पास राऊ में पुलिसकर्मियों पर हमला कर फरार हुए आरोपी ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने 8 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एन आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा था। पुलिसकर्मियों पर हमला करने के बाद वह उज्जैन में शमशान घाट पर छिपकर रहने लगा। इसके बाद संतों का चोला ओढ़कर मंदिरों में घूमने लगा। 8 महीने तक पुलिस को चकमा देने के बाद आखिरकार वह सतना से पकड़ा गया।

आरोपी खुद को देवी का भक्त बताता था। वह देवी को अपने खून का तिलक लगाता था। घटना वाले दिन भी वह देवी को अपना खून अर्पित कर रहा था। लेकिन उसे लोगों ने रोक टोक कर दी, ज्सिके बाद उसने हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें- 21 किलो ड्रग्स के साथ पकड़ाई मिजोरम की युवतियां, थाईलैंड से आई थी खेप

पुलिस ने बताया कि 13 सितंबर 2021 को राऊ थाने के पुलिसकर्मियों को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि नखराली ढाणी के पास एक बदमाश चाकू लहरा रहा है। जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंचे तो आरोपी उनपर हमला कर फरार हो गया था। पुलिस ने इंदौर के आसपास के डेरों में उसकी दो दिन तक तलाश की लेकिन वह नहीं मिला।

ये भी पढ़ें- पुलिस अफसरों के तबादले, पंकज श्रीवास्तव बने गुना SP

पुलिस एन जांच की तो पता चला कि आरोपी शिवनंदन पटेल ट्रक ड्राइवर है। वारदात करने के बाद वह गाड़ी पर भी नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने होटल-ढाबों में भी तलाश की। 8 महीने तक उसकी लोकेशन के आधार पर पुलिस उसे महाराष्ट्र और गुजरात में भी तलाशती रही। इस पर भी जब वह नहीं मिला तो पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा और फोटो-पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगा दिए।

ये भी पढ़ें- स्टेशनरी दुकान में लगी आग,अन्य दुकानों को भी लिया चपेट में।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने के बाद वह उज्जैन के शमशान घाट पर जाकर रहने लगा। इसके बाद संतों का चोला ओढ़कर मंदिरों में घूमने लगा। यहां काफी समय रहने के बाद गुहावटी, आयोध्या,असम,मथुरा सहित कई धार्मिक स्थानों में घूमता रहा। ट्रक चालक होने के चलते वह सबसे जान पहचान बना लेता था। इसके चलते उसे आने-जाने में दिक्कत नही हुई। इसी बीच वह अपने परिवार से मिलने सतना पहुंचा और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here