देवास में कंजर डेरों पर पुलिस की दबिश, 5 करोड़ की मश्रुका बरामद

0
134

देवास: मध्यप्रदेश के देवास में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 कंजर डेरों पर एकसाथ दबिश दी है। जिले के 400 पुलिसकर्मी व अधिकारियों के बल के साथ एसपी डॉ शिव दयाल सिंह ने रात दो बजे इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। 16 कंजर डेरों पर एकसाथ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पणाच करोड़ से ज्यादा का मश्रुका बरामद किया है। बताया जा रहा है एक दर्जन फरार बदमाशों को भी हिरासत में लिया गया।

ये भी पढ़ें- Audio Bulletin: चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म – दहेज के लिए जेल प्रहरी की नापाक हरकत

SP सिंह का कहना है कि कार्रवाई के दौरान 5 करोड़ का माल जब्त करना आंका गया है। हालांकि उनका कहना है कि कार्रवाई अभी भी चल रही है, इसलिए कार्रवाई खत्म होने के बाद ही जब्त माल की सही राशि पता चल पाएगी। इसलिए 5 करोड़ की राशि अंत में कम या ज्यादा भी हो सकती है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here