मुंबई के चर्चित वैक्सीनेशन घोटाले का मध्यप्रदेश कनेक्शन, सतना से पकड़ा गया एक आरोपी

0
468

मुंबई: मुंबई में हुए बहुचर्चित वैक्सीनेशन घोटाले का मध्य प्रदेश कनेक्शन भी सामने आ गया है। 30 मई को मुंबई की  हीरानंदानी सोसाइटी में वैक्सीनेशन के नाम पर जो घोटाला हुआ है उसमें वैक्सीन सप्लाई करने वाला व्यक्ति मध्यप्रदेश के सतना का है। इसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस मामले में तीन अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है।

मुंबई मैं कांदीवली स्थित हीरानंदानी सोसाइटी में हुए इस वैक्सीनेशन घोटाले ने सबको हैरान कर रखा है सोसायटी के लोगों का आरोप है कि उन्हें कैंप लगाकर फर्जी वैक्सीन लगा दी गई है और इससे हड़कंप मचा हुआ है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में एफ आई आर दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है इनमें से एक को सतना से पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक सतना के उक्त व्यक्ति ने वैक्सीन लगाने वालों को वैक्सीन सप्लाई की थी। फर्जी वैक्सीनेशन मामले का खुलासा होने के बाद वह मुंबई से भागकर सतना पहुंच गया था।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here